আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सितारों की नजर से जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 6, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. इस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. अनुराधा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. अनुराधा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है. शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 6 नवम्बर शनिवार

कार्तिक शुक्ल द्वितिया, भाई-दूज

मेष : परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धनलाभ होगा, लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ देखने को मिलेगा, फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते है. आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी. छात्र अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करेंगे.

https://भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

मिथुन : आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे. अपनी मधुर वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे.

कर्क : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते आज का दिन व्यतीत होगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

सिंह : छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. शनिवार का दिन आपके लिए उत्तम है. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी.

कन्या : भाग्य का साथ मिलेगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. परिवार के स्नेह के साथ साथ आपका उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. यात्राएं भी हो सकती है.

तुला : शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी.

https://शिक्षिका की अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

वृश्चिक : आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. आपके ऑफिस में सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे. आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे.

धनु : आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. कार्य क्षेत्र में धन लाभ होगा.

मकर : शनिवार का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा. काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी. मूड अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

कुंभ : दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.

मीन : आपके लिए दिन बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है.

https://कुश के सोटे सहकर मुख्यमंत्री ने की सबके लिए मंगल कामना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now