बीजापुर. बुधवार-गुरुवार देर रात नकाबपोशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक भैरमगढ़ के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र तर्मा देर रात नेलसनार के अस्पताल के सामने अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठा था. उसी समय बाइक से 2-3 नकाबपोश पहुंचे. उन्होंने शिक्षक के साथ कार में बैठे 3 लोगों को पहले बाहर निकाला. फिर देसी कट्टा से शिक्षक को गोली मार कर भा गए. शिक्षक के साथियों ने फौरन इस घटना की सूचना नेलसनार थाना में दी. मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य घायल शिक्षक को अस्पताल लेकर आए. जहां उन्होने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद आस-पास के सभी थाने में हमलावरों को पकड़ने के लिए अलर्ट कर दिया गया है.
https://नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत का गाना ‘दो गल्लां’ रिलीज, दिखी क्यूट केमिस्ट्री
जिला कार्यालय में मनाया गया आयुर्वेद जयंती समारोह
बलौदाबाजार. जिला आयुर्वेद चिकित्सा कार्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धन्वंतरी जयंती मनाई गई एवं वर्तमान जिला आयुर्वेद अधिकारी कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें विदाई दी गई एवं नए जिला आयुर्वेद अधिकारी एलएस ध्रुव ने कार्यभार ग्रहण किया. मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर केएल सोरी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर एसएम पाध्ये द्वारा आयुर्वेद दिवस के अवसर पर धनवंतरी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया. स्वागत गीत गाकर उनकी वंदना की गई. तत्पश्चात धन्वंतरी जयंती एवं पोषण के संबंध में उद्बोधन कार्यक्रम हुआ. इस दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री कौशिक को विदाई भी की गई. मुख्य अतिथियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने पर प्रियंका गांधी का तंज- दिल नहीं, डर से निकला फैसला







