আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नशे में गालियां दे रहा था पिता, बेटे ने कर दी हत्या

Published on: November 4, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. एक युवक ने नशे में गालियां दे रहे अपने पिता की हत्या कर दी. बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार ग्राम संडी निवासी भगवती सेन (47) शराब का आदी था. नशे में बुधवार को घर में गालियां दे रहा था. इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे उसका बेटा दुलेश्वर सेन (25) खाना खाने के लिए सैलून दुकान से घर पहुंचा. पिता को गालियां देते देख उसने मना किया लेकिन भगवती नहीं माना. इससे नाराज होकर दुलेश्वर छत पर बने अपने कमरे में चला गया. वहां उसने आवाज देकर पिता भगवती को ऊपर समझाने के लिए बुलाया. नशे में धुत भगवती छत पर पहुंच गया और वहां भी बेटे को गाली देना जारी रखा.

https://नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत का गाना ‘दो गल्लां’ रिलीज, दिखी क्यूट केमिस्ट्री

इस पर दुलेश्वर ने समझाया कि घर में जवान बेटी रहती है, मां है और गालियां मत दो. बार-बार मना करने पर भी जब नहीं माना तो दुलेश्वर ने पिता को छत पर पटक दिया और गला घोंट कर हत्या क दी. बाद नीचे आया और मां से कहा कि- मुझे माफ़ करना मां, मैंने आपका सुहाग उजाड़ दिया. बेटे की बात सुनकर मां छत पर पहुंची तो पति की लाश पड़ी थी. वारदात के बाद देर शाम दुलेश्वर की पत्नी गांव से करीब 15 किमी दूर थाने पहुंची. वहां उसने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया. पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी बेटा भाग चुका था. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

https://पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने पर प्रियंका गांधी का तंज- दिल नहीं, डर से निकला फैसला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now