আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Kawasaki Z650 RS भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Kawasaki Z650 RS मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. नई Z650 नेकेड स्ट्रीट मॉडल के नए रेट्रो-क्लासिक वेरिएंट Kawasaki Z650 RS की एक्स-शोरूम कीमत 6.65 लाख रुपए तय की गई है. कंपनी ने Kawasaki Z650 RS बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. वहीं इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली है. नई Z650 RS में वही एक्सटीरियर स्टाइल देखने को मिलता है जो Z900 RS मोटरसाइकिल की है. यह सर्कुलर फ्रंट हेडलैंप और बॉडी कलर्ड फेंडर के साथ आता है. इसमें मूंगफली के आकार का फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट मिलती है जो मोटरसाइकिल को बेहद क्लीन लुक देता है.

https://VIDEO : अहान शेट्टी-तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ का गाना ‘तुमसे भी ज्यादा’ रिलीज

इसे दो कलर ऑप्शन- कैंडी एमराल्ड ग्रीन और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे/एबोनी में उपलब्ध कराया गया है. पहले वाले में गोल्डन कलर के व्हील्स दिए गए हैं, जबकि दूसरे ऑप्शन में रेगुलर डार्क व्हील्स मिलते हैं. मोटरसाइकिल के सेंटर में एलसीडी डैश के साथ ट्विन-पॉड एनालॉग क्लस्टर हैं. ट्विन-पॉड एनालॉग क्लस्टर का इस्तेमाल बाइक को बेहद रेट्रो और पुराने अंदाज का लुक देता है. यह अपने मॉडर्न लुक को बरकरार रखने के लिए फुल-एलईडी लाइटिंग पैकेज के साथ आती है. इस बाइक में 649cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन 67.3 bhp का पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स आता है. नई Z650 RS में अपने पहले से मौजूद समकक्षों के जैसे ही सस्पेंशन और ब्रेकिंग किट मिलते हैं.

https://Google ने play store से हटाए 151 खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now