बालोद. एक महिला ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के के अनुसार डौंडी थाना के कंजेली गांव में रहने वाले मन्नू नेताम (40) और उसकी पत्नी सोनबाई नेताम सोमवार को सुबह से घर पर ही थे. वहीं उनके दोनों बच्चे घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे. इसी दौरान करीब 11 बजे मन्नू और सोनबाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई सोनबाई नेताम ने पास में रखा लाठी-डंडा उठाकर मन्नू पर हमला कर दिया.
https://Google ने play store से हटाए 151 खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट
जिससे मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई. मामले का पता लोगों को तब चला कि जब मन्नू के बच्चे शाम को घर पर पहुंचे. तब उन्होंने देखा की मन्नी की खून से लथपथ लाश घर पर ही पड़ी थी. बाद उन्होंने अपने मां से भी पूछा जिस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया. बाद में इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी गई. फिर गांव के लोगों ने जब बैठक की तब महिला ने अपना जुर्म कबूल किया. बाद मामले की जानकारी डौंडी पुलिस को दी गई. खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
https://NEET UG 2021 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक







