আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक और महिला की जली लाश मिली, यहीं हुई थी डॉक्टर की हत्या

Published on: November 30, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दरिंदगी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है. शमशाबाद में एक और महिला की जली हुई लाश मिली है. यह वही इलाका है जहां पर एक महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था. साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शमशाबाद के बाहरी इलाके में सिड्डुलागट्टा रोड के पास एक और महिला की जली हुई लाश मिली है. महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है. प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सरकारी अस्‍पताल भेजा गया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

http://सरकार का बड़ा फैसला, अब देश में बिकेंगे सिर्फ हॉलमार्क वाले सोने के गहने

पीड़िता की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इससे पहले हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला वेटेनरी डॉक्‍टर की लाश मिली थी. पुलिस के मुताबिक, महिला डॉक्‍टर के साथ गैंगरेप करके उसकी गला घोंटकर हत्या की गई, फिर आरोपियों ने लाश को जलाकर फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था. महिला डॉक्टर की उम्र 27 साल बताई जा रही है. महिला डॉक्‍टर के साथ गैंगरेप और हत्‍या करने के बाद जलाने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

http://बिजली मूल्यवृद्धि वापस ले प्रदेश सरकार : उपासने

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now