नई दिल्ली. मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार (46) का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनीत रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह भी जिम में वर्कआउट कर रहे थे. वर्कआउट करते समय ही उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वह वहीं गिर गए. पुनीत को तुरंत ही विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है. एक्टर सोनू सूद ने लिखा- दिल टूट गया. तुम हमेशा याद आओगे भाई.
https://Bajaj Pulsar के दो नए मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
आर माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है- चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक. मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं. मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो. आज स्वर्ग रोशन हो गया है. मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो. हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है. बता दें कि पावरस्टार के रूप में लोकप्रिय, पुनीत राजकुमार कन्नड़ सुपरस्टार थे. पुनीत ने हाल ही में निर्देशक चेतन कुमार के साथ ‘जेम्स’ की शूटिंग पूरी की थी और ‘द्वित्वा’ पर पवन कुमार के साथ बहुप्रतीक्षित सहयोग पर काम शुरू करना था. उनकी सबसे हालिया रिलीज ‘युवरत्ना’ है.
https://महिला ने दिया एक साथ 5 बच्चों को जन्म, तीन लड़कियां और दो लड़के










