दुर्ग. नागरिक कल्याण कॉलेज अहिरवारा दुर्ग के प्रभारी प्राचार्य ने गुरुवार को कॉलेज के पुराने भवन के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक डॉ. भुवनेश्वर नायक (55) गुरुवार सुबह 8 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे. बाद कॉलेज के कमरे में उनका शव लटका मिला. कॉलेज के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. बाद पुलिस को सूचना दी गई. करीब सप्ताह भर पहले यूनिवर्सिटी कुलपति के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थीं. इस दौरान उन्होंने बताया भी था कि वह कॉलेज के प्राचार्य का प्रभार संभाल नहीं सकते हैं, इसलिए उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाए. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
https://अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000 KM तक मार करने में है सक्षम
विद्युत विभाग तार मिस्त्री के लिए आवेदन 30 नवबंर तक
कवर्धा. कार्यालय कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक द्वारा संभाग द्वारा तार मिस्त्री परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी. तार मिस्त्री परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन पत्र कर सकते हैं. परीक्षा के लिए आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक संभाग, सहदेव नगर भदौरिया चौक जीई रोड राजनांदगांव से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है. परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित शुल्क के साथ कम से कम दो वर्ष का किसी मान्यता प्राप्त संस्था/उद्योग का व्यवहारिक अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है.
https://बादशाह के नए गाने ‘जुगनू’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, आकांक्षा का दिखा जबरदस्त अंदाज







