আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : 6 शुभ योग लेकर आई है अहोई अष्टमी, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 28, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. पुष्य नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग भी बन रहा है. साथ ही इस दिन सूर्य-चंद्रमा साध्य और रवियोग भी बना रहे हैं. वहीं सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी रहेगा. इसके साथ ही चंद्रमा और बृहस्पति का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बन रहा है. इस तरह आज 6 शुभ योग एक साथ बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 28 अक्टूबर गुरुवार

कार्तिक कृष्णपक्ष अहोई अष्टमी कालाष्टमी

मेष : भाग्य आपके साथ रहेगा. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा. आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.

वृषभ : आपको नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत होगी. आपका बेटा या बेटी कोई सराहनीय कार्य करेंगे. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी.

http://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम

मिथुन : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस की समस्या बन सकती है. आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है.

कर्क : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा.आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोले. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. आप अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

सिंह : आपकी काफी लोगों से वार्तालाप होगा और मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

कन्या : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. आप विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी और शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे.

तुला : आप चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.

https://सीएम भूपेश की घोषणा- एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

वृश्चिक : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा. जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी. गुरुवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.

धनु : आपकी सेहत सामान्य और सोच योजनाबद्ध रहने वाली है. इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें, फिर आपका दिन अच्छा बीतेगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा.

मकर : भाग्य आपका साथ देगा. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी. आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी. आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे.

कुंभ : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है. अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें. किसी भी बात का बतंगड़ न बनाएं. प्रेम संबंधों के संदर्भ में दिन अनुकूल रहेगा.

मीन : घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. आप चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे.

https://पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, दो प्रशिक्षण अधिकारियों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now