राजनांदगांव. एक ही परिवार के 4 लोगों ने खुदकुशी कर ली. युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला वहीं उसकी पत्नी और 2 मासूमों की लाश घर के कुएं में मिली. जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के करमतरा निवासी डोमन साहू (32) का परिवार मंगलवार को खेत में धान की मिंजाई करने गया था. घर पर डोमन, उसकी पत्नी वेदिका (29) और दोनों बच्चे काव्या (3) और पीयूष (2) ही थे. इसी दौरान पहले वेदिका अपने दोनों बच्चों को लेकर कुएं में कूदी थी. आशंका है कि पत्नी के कूदने के बाद ही डोमन ने भी अपने घर से आधा किलोमीटर दूर बने ब्यारे में फांसी लगा ली. शाम करीब 5 बजे डोमन के छोटे भाई की पत्नी घर लौटते ही घर के पीछे मौजूद कुएं में हाथ-पैर धोने गई.
https://दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
वहां पंप का पाइप नहीं दिखने से उन्होने भीतर झांका तब कुएं के अंदर काव्या का शव उसकी खिलौने के साथ दिखा. काव्या का शव देखकर वह चीखते हुए बाहर निकली. फिर आसपास के लोगों व परिवार के दूसरे सदस्यों को घटना की जानकारी हुई. वहीं घर पर वेदिका, पीयूष और डोमन भी नहीं थे. इस पर परिजनों ने तलाशी शुरू की तब डोमन का शव ब्यारे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. वेदिका, पीयूष का पता नहीं चल पा रहा था. इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वेदिका, पीयूष का भी पता लगाना शुरू किया. फिर जब पुलिस ने काव्या का शव निकालना शुरू किया तब पीयूष और वेदिका के शव भी कुएं में मिले. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
https://पाकिस्तान की जीत पर शिक्षिका ने मनाया जश्न, स्कूल ने नौकरी से निकाला







