नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने दो दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है. डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े हैं. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.94 रुपए जबकि डीजल का दाम 96.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.80 रुपए व डीजल की कीमत 104.75 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपए जबकि डीजल का दाम 99.78 रुपए लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 104.83 रुपए लीटर व डीजल 100.92 रुपए लीटर है पहुंच गया है.
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
https://पाकिस्तान की जीत पर शिक्षिका ने मनाया जश्न, स्कूल ने नौकरी से निकाला
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










