आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी एवं षष्ठी तिथि है. आर्द्रा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बना रहेगा. चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य तुला राशि में, मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मकर राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा. इन सभी ग्रहों के कारण कई शुभ और अशुभ योग आज बनेंगे. जानें कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 26 अक्टूबर मंगलवार
कार्तिक कृष्णपक्ष पंचमी एवं षष्ठी तिथि
मेष : सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी. व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला मंगलवार को हल हो सकता है. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी. जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे.
वृषभ : आपको कोई अच्छे काम की सलाह दे सकता है. शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही बिल्कुल न बरतें.
https://किसानों को स्वयं के बारदाने में धान विक्रय करने पहले दिन से ही अनुमति देने का निर्णय
मिथुन : मंगलवार अनुकूलता से भरा रहेगा. बिजनेस में आगे बढ़ने का दिन है. सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं. पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने का भी दिन है.
कर्क : आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच समझकर लें. नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा. माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे.
सिंह : आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे. सपने साकार करने का सही समय है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं.
कन्या : आप खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं. मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी. भाग्य भरोसे नहीं रहे, मेहनत पर ध्यान दें. निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा.
तुला : मंगलवार आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. नए मित्र भी बन सकते हैं. आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे.
https://एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, प्रिंसिपल, पटवारी और सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार
वृश्चिक : आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी. आपकी आय बढ़ती दिख रही है. योजना बनाकर काम करने से सफल रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें.
धनु : आपको कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है. भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें. आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. नया व्यवसाय चाहते हैं तो सावधानी बरतें. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है.
मकर : आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं. दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें. नौकरी में तरक्की के आसार हैं. अपनी योजनाएं और गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें.
कुंभ : आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे. जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें. इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.
मीन : अपने मन की आवाज अवश्य सुनें. आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है. भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा. पैसों का सोच समझकर इस्तेमाल करें. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी.
https://भाजपा ने पूछा- अक्टूबर खत्म होने को है, पर धान खरीदी की तारीख अब तक घोषित क्यों नहीं?











