আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना का नया वेरिएंट AY-4 मिला, ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

Published on: October 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में कोरोना का एक बेहद खतरनाक वेरियंट मिला है. कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के इस नए और खतरनाक स्वरूप AY-4 मिलने से शहर के डॉक्टर्स के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हलचल सी मच गई है. इंदौर में सात मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में यह वैरिएंट सामने आया है. हालांकि इस वैरिएंट को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है लेकिन कई एक्सपर्ट ने इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक बताया है. इसकी संक्रामक क्षमता को पुराने वैरिएंट से तेज बताया जा रहा है. यही कारण है कि एक्सपर्ट ने इसको लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. इन 7 संक्रमितों में सेना के 2 अधिकारी शामिल हैं.

https://हिना खान के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए होश, तस्वीरें वायरल

नेशनल सेंटर ऑफ डिजास्टर कंट्रोल (NCDC) ने इसका खुलासा किया है. इन संक्रमित मरीजों के सैंपल सितंबर में लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में आई है. इंदौर के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि सातों संक्रमित लोग पूरी तरह से उबर चुके हैं. एवाई-4 वेरिएंट कितना संक्रामक है, इसे लेकर विश्व में अभी शोध चल रहा है. उधर, एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि डोसी का कहना है कि एवाई-4 अधिक संक्रामक वायरस है. इसकी संक्रमण दर ज्यादा होती है इसलिए लोगों को अब भी पूरी सावधानी बरतना चाहिए.

https://6,000mAh बैटरी और Jio ऑफर्स के साथ Nokia C30 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now