আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : लक्ष्मीनारायण को अर्पित करें खीर का प्रसाद, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: October 22, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है. सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो शाम 6 बजे तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र दिन रात अंत तक रहेगा. पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है. इन दोनों योगों का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 22 अक्टूबर शुक्रवार

कार्तिक कृष्णपक्ष द्वितीया गुरु रामदास जयंती

मेष : शुक्रवार को भाग्य आपके साथ है. परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापिस मिलेगा. धन का निवेश करना भी शुभ रहेगा.

वृषभ : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी, इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें.

https://राज्यपाल के विरुद्ध प्रदेश सरकार का बयान अमर्यादित : भाजपा

मिथुन : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत शुक्रवार को होगी. पुत्र कोई सराहनीय काम करेगा. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा.

कर्क : शुक्रवार को आपकी काफी लोगों से बातचीत होगी. मधुर संबंध बनेंगे. कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा. आपका भाग्य अच्छा रहेगा.

सिंह : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. शुक्रवार को विदेश यात्रा का आनन्द लेंगे. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मॉर्केट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं. दिन शुभ रहेगा.

कन्या : चतुराई का परिचय देते हुए आप अपने कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

तुला : घूमने-फिरने के लिए आप घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. परिवार में संपन्न मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे.

https://‘रामायण’ के ‘निषाद राज’ का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया शोक

वृश्चिक : शुक्रवार को आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहेगी, इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

धनु : आपके कारोबार में वृद्धि के योग हैं. स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धन का निवेश शुभ रहेगा.

मकर : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.

कुंभ : शुक्रवार को भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा.

मीन : शुक्रवार को स्टूडेंट पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें.

https://मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now