नई दिल्ली. रणजीत सिंह हत्याकांड में सोमवार को पंचकुला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही राम रहीम पर 31 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. वहीं अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. गौरतलब है कि मामले में बीते मंगलवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और सजा के ऐलान के लिए 18 अक्टूबर का दिन तय किया गया था. बता दें कि कुरुक्षेत्र निवासी रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
https://एक्ट्रेस उमा माहेश्वारी का निधन, फर्श पर गिरीं और मिनटों में चली गई जान
इस मामले में 8 अक्टूबर को पंचकूला स्थित हरियाणा स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम, तत्कालीन डेरा प्रबंधक कृष्ण लाल, अवतार, जसबीर और सबदिल को दोषी करार दिया था. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया था. वहीं, इससे पहले गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा हो चुकी है. इसके अलावा वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है.
https://गाड़ी की सफाई नहीं करने पर एसपी ने ड्राइवर को पीटा









