रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार को विश्वसनीय दरबार बताते हुए कहा कि इस दरबार में की गई मांगे पूरी होती हैं. विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत सिरहासार में रविवार को आयोजित मुरिया दरबार में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने टेम्पल कमेटी के लिए एक लिपिक और एक भृत्य की भर्ती की घोषणा करने के साथ ही यहां स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण वीर झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की. उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर में आधुनिक ज्योति कक्ष के निर्माण की घोषणा भी की. मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए सिरहासार पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत मांझी-चालकियों द्वारा पारंपरिक पगड़ी पहनाकर किया गया.
https://मॉडल मोना राय की मौत, बेटी के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर दशहरे की कई विशेषताएं हैं, जिसके कारण देश-विदेश के लोग हर साल इसमें शामिल होने के लिए बस्तर आते हैं. श्री बघेल ने कहा कि मुरिया दरबार का अपना शानदार इतिहास रहा है. इसमें शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मांझी-चालकी, कार्यकारिणी सदस्यों को मानदेय राशि का वितरण भी किया. मुख्यमंत्री ने मुरिया दरबार में बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि का भुगतान राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को किया जाएगा. उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को राज्य स्थापना दिवस में आमंत्रित भी किया.
https://ढाबे पर थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार







