रायपुर. राजधानी के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया. इस ब्लास्ट में 4 जवान घायल हो गए. हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह CRPF की स्पेशल ट्रेन में विस्फोट हो गया. ब्लास्ट में हेड कांस्टेबल सहित 4 जवान घायल हो गए. हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 3 जवानों को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे CRPF की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी थी. इसमें जवानों की तीन कंपनियों की शिफ्टिंग हो रही थी.
https://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अब आपके शहर में क्या है रेट?
सामान लोडिंग के दौरान विस्फोटक से भरा एक बॉक्स बोगी नंबर 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया इससे ब्लास्ट हो गया. हादसे में हेड कांस्टेबल सुशील चौहान, कांस्टेबल चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए. हेड कांस्टेबल विशाल चौहान को रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. राहत की बात ये है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. बाकी 3 जवान फर्स्ट एड लेकर ट्रेन के साथ रवाना हो गए हैं.
https://IPL 2021 : CSK चौथी बार बनी चैंपियन, KKR को 27 रन से हराया







