रायपुर. रेल पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने GRP पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. जारी आदेश के अनुसार 4 निरीक्षक, 3 एसआई, 11 एएसआई और 62 आरक्षकों व प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है. सभी थाना और चौकी प्रभारी की नई पदस्थापना की गई है. देखिए सूची-
http://बीएमओ, बीपीएम और सेक्टर सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश


http://निर्माण कार्यों में अनियमितता : सचिव निलंबित, सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा
अस्त्र-शस्त्र थानों में जमा कराने कलेक्टर के निर्देश
बलौदाबाजार. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारीश्री कार्तिकेया गोयल ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए शहरी क्षेत्रों में समस्त लाईसेंसियों को थानों में अस्त्र-शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपने नजदीकी थानों में सात दिवस के भीतर आग्नेय अस्त्र जमा करने कहा है. इसी प्रकार लोक शांति को ध्यान में रखकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. विशेष हालात में सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश के उपरांत ही इसका उपयोग किया जा सकेगा. जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी अस्त्र-शस्त्र संबंधी आदेश बाहर के जिलों से आये लाईसेंस धारियों पर भी लागू होगा. आचार संहिता खत्म होने के बाद वे अपना लाईसेंस फिर से प्राप्त कर सकेंगे. लेकिन मान्यता प्राप्त बैंकों के सुरक्षा गार्ड, राष्ट्रीय रायफल संघ और जिला रायफल संघ तथा जिले के औद्योगिक संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों के सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा गार्ड मुक्त रहेंगे.







