सूरजपुर. भैयाथान जनपद क्षेत्र के अधिनापुर के सचिव और तत्कालीन सचिव को अनियमितता पर निलंबित कर दिया गया है. वहीं सरपंच के खिलाफ धारा 39, 40 एवं 92 के तहत कार्रवाई किए जाने हेतु उल्लेख किया है. जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच-सचिव द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं में किए जा रहे भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत की जांच गठित जांच दल द्वारा कराए जाने पर प्रथम दृष्टया अभिलेख के आधार पर यूकेलिप्टस (नीलगिरी) के विक्रय एवं प्राप्त राशि में अनियमितता किया जाना, 14वे वित्त आयोग अनुदान मद की राशि का अनियमित रूप से प्रस्ताव पारित कर आहरण एवं भुगतान किया जाना,
http://अवैध वसूली के आरोप में 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता पाया जाना, ग्राम पंचायत अधिनापुर में स्वीकृत निर्माण कार्यो ट्यूबवेल खनन, हैंडपंप मरम्मत कार्य में अनियमितता किया जाना, शौचालय निर्माण व राशि भुगतान में अनियमितता किया जाना एवं मूलभूत कार्य हेतु अनुदान मद की राशि का अनियमित व्यय किया जाना पाए जाने से सुखदेव रजवाड़े ग्राम पंचायत सचिव, इंद्रपाल तिवारी तत्कालीन सचिव को निलंबित किया गया है एवं शिवचरण कुजूर, सरपंच ग्राम पंचायत अधिनापुर जनपद पंचायत भैयाथान के विरुद्ध धारा 39, 40 एवं 92 के तहत कार्रवाई किए जाने हेतु उल्लेख किया गया.
http://नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण







