नई दिल्ली. Samsung Galaxy A52s 5G का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है. इसको अब औसम मिंट कलर में भी खरीदा जा सकेगा. इसके औसम मिंट कलर को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है. नए वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए है. अब इस फोन को औसम ब्लैक, औसम पर्पल और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 6,000 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है. सैमसंग Galaxy A52s 5G के साथ एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3 मिलेगा. फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.
https://दशहरा के दिन भी झटका, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. दूसरा लेंस 122 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए इस फोन को IP67 की रेटिंग मिली है.
https://Google ने बैन किए ये तीन खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट










