धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधीन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं होने पर असंतोष जाहिर करते हुए सभी बीएमओ, बीपीएम और सेक्टर सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने सप्ताह भर में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए. इसके बाद भी फील्ड विजिट के दौरान यदि सुधार नहीं आता है तो संबंधित पर निलंबन की कार्रवाई की करने की बात कही. कलेक्टर ने साफ तौर पर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवा गुणवत्ता में गिरावट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला स्वास्थ्य समिति एवं जीवनदीप समिति की बैठक में कलेक्टर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं में जिले में निकृष्ट प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की.
http://निर्माण कार्यों में अनियमितता : सचिव निलंबित, सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा
कुपोषित बच्चों को एनआरसी मगरलोड में मात्र 77 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए बीएमओ को इसकी जवाबदेहिता निर्धारित करने के निर्देश बैठक में दिए. उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड की बीएमओ डॉ. शारदा ठाकुर, बीपीएम मनोज पटेल, नगरी के डॉ. डीआर ठाकुर, बीपीएम हितेन्द्र कुमार, सीएचसी गुजरा की डॉ. वंदना व्यास, बीपीएम श्रीमती श्वेता परमार और कुरूद के डॉ. जेपी. दीवान व बीपीएम रोहित पाण्डेय के अलावा जिले में पदस्थ सभी सेक्टर सुपरवाइजरों को उनके द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. इसी तरह कैटरेक्ट (नेत्र रोग) के संबंध में गम्भीरता से सर्वे नहीं करने वाले नगरी ब्लॉक के छह नेत्र सहायकों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे को दिए.
http://अवैध वसूली के आरोप में 6 फर्जी नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद







