महासमुंद. मुख्यालय स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार सुबह 9 अपचारी बालक भाग निकले. घटना की जानकारी संप्रेक्षण गृह प्रबंधन के अफसरों को सुबह तब हुई जब बच्चों के कमरों की ओर निरीक्षण करने गए. इधर, पुलिस जिले में नाकेबंदी कर अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है. एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भुरकर ने बताया कि घटना सुबह करीब 4-5 बजे की है. यहां पर रहने वाले 9 अपचारी बालक कमरे की खिड़की तोड़ दीवार के कंटीले तार पर चप्पल रख कूदकर फरार हो गए. उन्होने बताया गृह से भागने वाले बच्चों में 4 बलौदाबाजार जिले और बच्चे महासमुंद और सरायपाली ब्लॉक के हैं. ये सभी बच्चे चोरी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी के तहत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में लाए गए हैं.
https://Google ने बैन किए ये तीन खतरनाक ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट
मामले में जानकारी लेने के लिए महिला बाल विकास अफसरों से संपर्क किया गया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया. जानकारी के मुताबिक भागने वाले 9 बच्चों में 3 बच्चे ऐसे हैं जो यहां से 3-4 बार फरार हो चुके हैं. ये बच्चे मूलत: बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं जिन्हें भागने के बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर वापस यहां पहुंचाया था. माना जा रहा है पांच बच्चों को भगाने में इन्ही बच्चों ने मदद की होगी. वर्तमान में यहां कुल 18 बच्चे हैं जिनमें से 9 फरार हो चुके हैं. बाल संपे्रक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की यह तीन साल में पांचवी घटना है. जिससे गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए दीवार पर कंटीले तार और सीसीटीव्ही कैमरा लगा रखा है बावजूद अपचारी बालक भागने में कामयाब हो जा रहे हैं.
https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितने बढ़े दाम







