आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1.11 तक रहेगा. इसके बाद श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है. इस राशि में शनि पहले से ही स्थित हैं. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर गुरुवार को दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 14 अक्टूबर गुरुवार
आश्विन शुक्ल महानवमी श्रीहरी जयंती
मेष : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.
वृषभ : आपका दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे.
https://IPL 2021 : KKR ने DC को 3 विकेट से हराया, तीसरी बार फाइनल में पहुंची
मिथुन : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपको कोई कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है. आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.
कर्क : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. आपका दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी.
सिंह : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे. उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.
कन्या : आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा. भाई-बन्धु तथा मित्रों के साथ आज अधिक समय व्यतीत करेंगे. ईश्वर की आराधना करें, मानसिक शांति अवश्य मिलेगी.
तुला : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा. प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
https://…तो बघेल और मरकाम उसना चावल को लेकर केंद्र सरकार को क्यों कोस रहे हैं?
वृश्चिक : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.
धनु : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
मकर : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है तथा कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.
कुंभ : आपका दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है.
मीन : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.
https://समय सीमा में सूचना दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया, जनसूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपए जुर्माना











