नई दिल्ली. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने बच्चों के लिए भी टीकाकरण को मंजूरी दे दी है. जानकारी के तहत भारत सरकार ने 2 से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है. वह भारतीय कोरोना टीका है. कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी. जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी.
https://Hero Pleasure+ XTec स्कूटर लॉन्च, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलते हैं ख़ास फीचर्स
उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा. बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे. अब तक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है. बता दें कि बच्चों पर टीकाकरण की मंजूरी से पहले कोवैक्सीन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा था. भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था. सितंबर में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था. बाद भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है.
https://‘90 प्रतिशत खेती-किसानी में काम करती हैं महिलाएं, पर किसान का दर्जा नहीं’









