नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी 60,565 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 59 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली कमी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,038 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
https://महिला की सिर कटी लाश मिली, कई दिन पहले हत्या कर फेंकने की आशंका
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और ये 1,756 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 196 रुपए की गिरावट के साथ 60,369 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 22.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के हाजिर भाव में कमी का असर सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर नजर आया है.










