नई दिल्ली. मेडिकल साइंस में अभी तक का दुर्लभ मामला सामने आया है. मामला देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल, मध्यप्रदेश के सागर जिले में रहली के श्यामलाल यादव (74) के सिर के बीचो-बीच 4 इंच से बड़ा सींग निकल आया था. सींग बिल्कुल असली और ठोस था. मेडिकल साइंस में यह दुर्लभ मामला है. पिछले दिनों श्यामलाल का ऑपरेशन किया गया जिसके बाद उन्हें इस सींग से मुक्ति मिल गई है. श्यामलाल यादव बीते पांच साल से सिर पर सींग लेकर घूम रहे थे. वैसे तो उन्हें सींग से कोई खास परेशानी नहीं थी, लेकिन असहज जरूर लगता था. करीब 5 साल पहले श्यामलाल के सिर में जोरदार चोट लग गई थी, उसके कुछ दिनों बाद सींग निकलने लगी थी.
http://कोल्दा में विधायक द्वारिकाधीश ने कहा- हार से नहीं होना चाहिए निराश
कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तो श्यामलाल ने स्थानीय बाल काटने वाले नाई से कई दफा सींग को उगने के साथ ही ब्लैड से कटवा दिया, लेकिन सींग बार-बार फिर निकल आई. वे मेडिकल कॉलेज के अलावा भोपाल और नागपुर के अस्पतालों तक गए और वापस आ गए. वापस आकर सागर के निजी अस्पताल में डॉ. विशाल गजभिये को समस्या बताई. जहां पिछले दिनों डॉ. गजभिये ने ऑपरेशन कर उन्हें सींग से मुक्ति दिलाई. सर्जरी करने वाले सीनियर सर्जन डॉ. विशाल गजभिये ने बताया कि सीटी स्कैन में यह देखा गया कि सींग सिर में कितने अंदर तक था. जब कंफर्म हो गया कि न्यूरो सर्जन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, तो ऑपरेशन किया गया. सींग को काटने के बाद खाली जगह को बंद करने के लिए माथे के ऊपरी हिस्से की चमड़ी निकालकर प्लास्टिक सर्जरी की गई है.
http://क्रिकेट के वीडियो से प्रियंका ने साधा वित्त और रेल मंत्री पर निशाना









