नई दिल्ली. लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक लड़की के साथ कथित गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा है. हालांकि, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है. पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक 7-8 लुटेरे घुस गए. सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया. आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया.
https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग! लगातार 9वें दिन बढ़े दाम
यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय लड़की के साथ पहले तो बदसलूकी की. बाद चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC की 395, 397, 376(D), 354, 354(B) के तहत और भारतीय रेलवे एक्ट 37और 153 के तहत मामला दर्ज किया है.
https://राहुल-निया का गाना ‘गरबे की रात’ रिलीज, दिखा दोनों का धमाकेदार अंदाज









