আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्नी ने सेव की सब्ज़ी नहीं बनाई तो घर छोड़कर चला गया पति, ऐसे हुआ समझौता

Published on: November 28, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. सेवानिवृत्त दंपती जिस छोटी सी बात को लेकर अलग हुए, उसी को सुलह का आधार बनाकर कोर्ट ने उनकी 17 साल की दूरी मिटा दी. दरअसल, मध्यप्रदेश के देवास के रहने वाले एक व्यक्ति बैंक प्रेस नोट पद से सेवानिवृत्त हुए थे. वर्तमान में उनकी उम्र 79 और उनकी पत्नी 72 साल की है. सेवानिवृत्ति का जो पैसा मिला उसे उन्होंने पत्नी को सौंप दिया. देवास स्थित मकान भी पत्नी के नाम कर दिया. उनकी सहमति की वजह से पेंशन भी पत्नी के खाते में आती थी. सेवानिवृत्ति के दो साल बाद उन्होंने पत्नी के सामने सेव की सब्जी खाने की इच्छा जताई तो पत्नी ने कहा सेव लाकर दो. पति ने जब पत्नी से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि जब नौकरी में थे तब तो लाते थे. जिसपर पति ने कहा कि सबकुछ तुम्हे सौंप दिया है.

http://नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति घोषित

अब मेरे पास पैसा कहां है. पत्नी ने सेव की सब्जी नहीं बनाई. जिसके बाद गुस्साए पति अगले दिन बिना बताए घर से चले गए और महाराष्ट्र के बुलढाना के मातोड़ गांव में झोपड़ी बनाकर रहने लगे. पति ने जब अपने खाते में पेंशन का पैसा मंगाना शुरू किया तो पत्नी अदालत पहुंच गई. न्यायधीश ने पति और पत्नी से अलग-अलग बात की. जिसके बाद दोनों को अदालत में बुलाया. न्यायाधीश ने स्टाफ से सेव का पैकेट मंगवाया और पत्नी से पति के लिए सब्जी बनाने को कहा. दोनों साथ में घर गए और पत्नी ने सब्जी बनाकर खिलाई. अगले दिन दोनों अदालत आए तो कहा कि हम साथ रहने को तैयार हैं लेकिन कैसे माना जाए कि यह अब ठीक रहेगी. ये साईं बाबा के सामने कसम खाए तो मान लूंगा. जिसपर न्यायाधीश ने दोनों की आर्थिक मदद का इंतजाम करते हुए उन्हें शिरडी भेजा. वहां से लौटने पर 26 नवंबर को दोनों ने राजीनामा कर लिया.

http://‘द बॉडी’ का गाना ‘झलक दिखला जा’ रीलोडेड रिलीज, देखिए VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now