आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं. हिंदू धर्म में नवरात्रों का बहुत बड़ा महत्व है. मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में मां के दर्शन और पूजन से विशेष फल मिलता है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर रंग-बिरंगे कपड़े पहने जाते हैं. हर दिन पूजा करने के लिए मां के स्वरूप के अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक अगर हर दिन अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की अराधना की जाए तो इससे मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.
https://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी
शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.
ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को की पूजा की जाती है. इस दिन हरे रंग का कपड़े पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है.
चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन हल्का भूरा कपड़ा पहन सकते हैं.
कूष्माण्डा
नवरात्रि के चौथे दिन कूष्माण्डा माता की पूजा की जाती है. इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहनें. यह रंग उत्सव की रौनक को बढ़ा देता है.
स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करने वाली स्कंदमाता की पूजा के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनें.
कात्यायनी
दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है. इस दिन माता की पूजा करते वक्त लाल रंग के कपड़े पहनें.
कालरात्रि
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा जाती है. इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है.
महागौरी
अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है.
सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री पूजी जाती हैं. इनकी पूजा करते वक्त बैंगनी रंग का ही कपड़ा पहनें.
https://माथे पर तिलक लगाने के ये हैं जबरदस्त चमत्कारी फायदे











