आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. वहीं संध्या 7:4 के बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी. ग्रहों में वैभव और सुखद जीवन का प्रतिनिधित्व करने वाले शुक्र 2 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि पर ये 30 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का न्यूनाधिक प्रभाव सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 5 अक्टूबर मंगलवार
अश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि श्राद्ध
मेष : मंगलवार को आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग ऑफिस में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.
वृषभ : कामकाज के क्षेत्र में मंगलवार लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में धन लाभ होगा. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. प्रमोशन भी हो सकता है.
https://जैमी लीवर ने की सोनम कपूर की जबरदस्त मिमिक्री, वीडियो वायरल
मिथुन : मंगलवार रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से आज बातचीत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा.
कर्क : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे.
सिंह : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला, परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत आपको जरूर मिलेगी. मंगलवार से आपकी कार्यक्षेत्र में मेहनत, समर्पण और लगाव साफ देखने को मिलेगा, फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी.
कन्या : आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. मंगलवार शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार, सफलता मिलेगी.
तुला : मंगलवार की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा. प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. पूरा दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे.
https://Skoda Rapid Matte Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
वृश्चिक : आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए मंगलवार बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. भाई-बन्धु तथा मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे.
धनु : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. दिन अच्छा ही व्यतीत होगा. भाग्य का साथ मिलेगा.
मकर : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.
कुंभ : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.
मीन : भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.
https://लखीमपुर हिंसा : मृतक किसानों के परिजनों को मिलेगा 45-45 लाख रुपए मुआवजा और नौकरी











