नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया इलाके में किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प में अब तक कुल 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. मारे गए लोगों में चार किसान व चार बीजेपी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. रविवार शाम पहले खबर आई कि प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार चढ़ा दी गई जिसके चलते दो किसानों की मौत हो गई. यह किसान, मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है. मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई.
https://IPL 2021 : RCB ने PBKS को 6 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंची
इलाके में हालात बिगड़ने के बाद एडीजी एल ओ प्रशांत कुमार को सीएम ने लखीमपुर खीरी भेजा. बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के गांव के दौरे को देखते हुए डिप्टी सीएम को रिसीव करने आ रहे भाजपा नेता आशीष मिश्रा के खिलाफ विरोध करने के दौरान किसानों की भिड़ंत हो गई. गाड़ी की टक्कर से कुछ किसान घायल हो गए जिसके बाद नाराज किसानों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.
https://‘तारक मेहता..’ के ‘नट्टू काका’ का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार









