नई दिल्ली. टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक का निधन हो गया. वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नट्टू काका काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें कैंसर था. वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए थे. नट्टू काका ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने ट्वीट किया- हमारे प्यारे नट्टू काका @TMKOC_NTF हमारे साथ नहीं रहे. परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दें और परम शांति दें.
https://ड्रग्स केस में NCB की कार्रवाई, शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 गिरफ्तार
उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दें. टुकाका हम आपको नहीं भूल सकते. @TMKOC_NTF. बता दें कि घनश्याम नायक का जन्म 12 मई, 1944 को हुआ था. वे 77 साल के थे. घनश्याम नायक सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस कर चुके हैं. वे साल 1960 में आशोक कुमार की फिल्म मासूम में चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे. इसके बाद वे बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी समेत कई फिल्मों हा हिस्सा रहे.
https://बंगाल के मूर्तिकारों को स्थानीय मूर्तिकारों ने पीछे छोड़ा, दिन-रात कर रहे मेहनत
Hamare pyaare #Natukaka @TMKOC_NTF hamare saath nahi rahe 🙏🏻 परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दे और परम शांति दे 🙏🏻 उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे 🙏🏻 #नटुकाका हम आपको नहीं भूल सकते 🙏🏻 @TMKOC_NTF
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) October 3, 2021










