नई दिल्ली. एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 43.5 रुपए का इजाफा कर दिया है. वहीं 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. एक अक्तूबर से दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए हो गई है. कोलकाता में इसका दाम 1805.5 रुपये हो गया है, मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपए. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 884.5 रुपए में मिल रहा है.
https://मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप
कोलकाता में इसका दाम 911 रुपए है. मुंबई में ग्राहकों के लिए यह 884.5 रुपए पर उपलब्ध है और चेन्नई में इसकी कीमत 900.5 रुपए है. गौरतलब है कि सरकार ने को नैचुरल की कीमत में 62 फीसदी का इजाफा किया है. फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस तैयार करने में नैचुरल गैस का उपयोग होता है. इस फैसले के बाद सीएनजी, पीएनजी और फर्टिलाइजर की कीमत में भी तेजी की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं.
https://IPL 2021 : CSK ने SRH को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंची










