नई दिल्ली. फिल्म ‘रूही’ का एक गाना ‘पनघट’ अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने का क्रैज लड़कियों में अब तक इतना बढ़ा हुआ है कि कइयों ने तो इस गाने पर डांस कर अपने-अपने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे यूट्यूब चैनल दीपा डांस द्वारा अपलोड किया गया है. इस वीडियो में तीन लड़कियों ने मिलकर ‘पनघट’ गाने पर धमाकेदार डांस किया है.
https://अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा, लेकिन कांग्रेस में भी नहीं रहूंगा
लड़कियों का हर स्टेप्स शानदार हैं, इसलिए तो इसी साल 25 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, इस गाने में जाह्नवी कपूर के दिलकश अदाओं पर लोग पहले से ही फिदा हो चुके हैं. गाने में जाह्नवी के साथ वरुण शर्मा और राजकुमार राव भी नजर आए थे. इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया था और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य का था. वहीं, इस गाने को दिव्या कुमार, असीम कौर, जिगर सरैया और सचिन संघवी ने गाया था.
https://Samsung Galaxy F42 5G भारत में लॉन्च, ऑफर में मिलेगा 3 हजार सस्ता










