नई दिल्ली. Samsung Galaxy M52 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 29,999 रुपए से शुरू होती है. इस कीमत पर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है. टॉप वेरिएंट में 8GB रैम है और इसकी कीमत 31,999 रुपए है. गैलेक्सी M52 5G को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री 3 अक्टूबर से शुरू होगी. इसे ऐमेजॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान खरीद सकते हैं. इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है. यहां कंपनी ने AMOLED पैनल है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है. गैलेक्सी M52 5G में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है.
https://सिद्धू का वीडियो संदेश- हक़-सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा
इस स्मार्टफोन में Android 11 बेस्ड One UI 3.1 मिलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 12 मेगापिक्सलका अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. इसके अलावा एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सलका फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 5G सहित जीपीएस और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
https://Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत










