नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 36वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन की नाबाद 70 रनों की पारी के बावजूद निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम 10 मैचों में आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, राजस्थान की टीम 9 मुकाबलों में चार जीत और पांच हार के साथ छठे नंबर पर है.
https://छत्तीसगढ़ में एक साथ 7 खेल अकादमियों की ऐतिहासिक शुरूआत
राजस्थान के लिए ओपनर लियाम लिविंगस्टोन ने 01, यशसवी जयसवाल ने 05, डेविड मिलर ने 07, महिपाल लोमरोर ने 19, और रियान पराग ने 02, राहुल तेवतिया 9 रन बनाए. दिल्ली के लिए एनरिक नॉर्टजे अपने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर ने दो विकेट लिए जबकि आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन आठ गेंदो में एक चौके की मदद से सिर्फ आठ रन ही बना सके. वहीं पृथ्वी शॉ का बल्ला भी एक बार फिर खामोश रहा.
https://नोरा फतेही ने व्हाइट कटआउट ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल
वह भी 12 गेंदो में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाद श्रेयस अय्यर 43 और कप्तान पंत 24 ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. जैसे ही दिल्ली अच्छी स्थिति में आ गई थी. ये दोनों भी पवेलियन लौट गए. बाद शिमरन हेटमायर ने 16 गेंदो में 28 रन बनाए. हेटमायर को मुस्ताफिजुर रहमान ने पवेलियन भेजा. फिर अक्षर पटेल सात गेंदो में 12 रन बनाकर आउट हुए. ललित यादव 15 गेंदो में 14 और आर अश्विन छह गेंदो में छह रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट झटके. इसके अलावा चेतन सकारिया ने दो विकेट लिए. वहीं कार्तिक त्यागी और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला.











