नई दिल्ली. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ जनवरी से सितंबर के बीच कई महीनों तक दो नाबालिगों समेत 29 लोगों ने गैंगरेप किया. इसमें शामिल आरोपी नाबालिग के दोस्त ने रेप का वीडियो भी बना लिया और उसके बाद उस वीडियो का इस्तेमाल नाबालिग को ब्लैकमेल कर कई बार अनाचार करने के लिए किया गया. घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब नाबालिग पीड़िता ने बुधवार रात डोंबिवली के मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले ने कहा कि पीड़िता ने मनपाड़ा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और पिछले नौ महीनों की अपनी आपबीती सुनाई. उसने इस साल जनवरी से 22 सितंबर के बीच हुए यौन उत्पीड़न में शामिल 29 लोगों को नामजद किया है. उन्होने कहा कि हमने तुरंत एक विशेष अभियान चलाया और दो नाबालिगों सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें शामिल आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उन्होंने डोंबिवली, रबाले, मुरबाद, बदलापुर और कुछ अन्य स्थानों पर कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया. आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और POCSO (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट) की धाराएं लगाई गई हैं.
https://एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
उन्होंने कहा कि एसीपी सोनाली डोले को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और डीसीपी सचिन गुंजाल और मैं मामले की बारीकी से निगरानी करेंगे. एक आरोपी जो पीड़िता का दोस्त था, उसने जनवरी में उसका यौन उत्पीड़न किया था और घटना का वीडियो भी शूट किया था. बाद यह वीडियो अन्य आरोपियों तक पहुंच गया, जिन्होंने उसे ब्लैकमेल किया और कई मौकों पर उसके साथ बार-बार मारपीट की. पीड़िता को अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था : मुख्यमंत्री https://t.co/g1Cmgd5fM7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 23, 2021









