আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपए से कम

Published on: September 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नए itel A26 को भारत में लॉन्च किया गया है. ये कंपनी की A-सीरीज का नया मॉडल है. इसकी कीमत 5999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में ग्राहकों को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. ग्राहक इसे इस कीमत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. इस फोन को ग्रेडेशन ग्रीन, लाइट पर्पल और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. ग्राहकों को इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी भी मिलेगी. कंपनी के इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन में 5.7-इंच 1520X720 HD+ IPS वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है और ये एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है. इसमें 1.4GHz क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है.

https://प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था : मुख्यमंत्री

इस नए स्मार्टफोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है. कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. बैटरी की बात करें तो Itel A26 में 3020mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए इसमें फास्ट फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. इसके रियर में फोटोग्राफी के लिए 5MP AI+ VGA कैमरा दिया गया है. साथ ही सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 2MP कैमरा मौजूद है. फोन में डुअल 4G VoLTE /ViLTE का सपोर्ट भी दिया गया है. इस नए स्मार्टफोन में कंपनी का अपना स्पेशल सोशल टर्बो फीचर भी दिया गया है. इसमें वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग, पीक मोड, कॉल अलर्ट और स्टेटस सेव जैसे फंक्शन शामिल हैं.

https://केंद्र ने SC को बताया, कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपए मुआवजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now