আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : DC ने SRH को 8 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Published on: September 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही DC की टीम 14 अंकों के साथ फिर शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं, SRH की टीम अंकतालिका में सबसे नीचले पायदान पर है. अंक तालिका में उसके केवल दो अंक हैं.135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम को पहला झटका पृथ्वी शॉ (11) के रूप में 20 के स्कोर पर लगा और उन्हें खलील अहमद ने विलियमसन के हाथों कैच करा दिया.

https://केंद्र ने SC को बताया, कोरोना से हुई मौत पर परिजनों को मिलेगा 50 हजार रुपए मुआवजा

बाद शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की. धवन 42 के निजी स्कोर पर राशिद खान का शिकार बने. अय्यर ने विनिंग सिक्स लगाया और 47 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान ऋषभ पंत (35*) के साथ 67 रन की अविजित साझेदारी की. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन ही बना पाई. अब्दुल समद ने टीम के लिए सर्वाधिक 28 रन बनाए. उनके अलावा राशिद खान ने 22 रन बनाए. दिल्ली के लिए कागिसो रबाडा ने 3 विकेट झटके जबकि एनरिक नॉर्खिया और स्पिनर अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले.

https://हाईकोर्ट ने ‘असंचयी’ रूप से एक वेतन वृद्धि रोकने की सजा को बड़ी सजा मानने से किया इंकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now