আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : माता-पिता को नए वस्त्र का उपहार दें, जानें कैसा होगा दिन

Published on: September 22, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है. आज द्वितिया तिथि का श्राद्ध व तर्पण किया जाएगा. महाभारत के अनुसार, इस तिथि पर श्राद्ध करने से घर में कन्या का जन्म होता है. सूर्योदय रेवती नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 22 सितम्बर बुधवार

आश्विन कृष्णपक्ष द्वितीया तिथि श्राद्ध

मेष : आपकी कोशिश कामयाबी में बदलेगी और फल मिलेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन से जुड़ सकते हैं. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे.

वृष : आप बिजनेस से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर सकते हैं. अगर आप उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे. अगर पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला अटका हुआ है तो वो आपके पक्ष में होगा.

https://विवेचना में लापरवाही और महिला के साथ दुर्व्यवहार, टीआई निलंबित

मिथुन : आज योजनाओं को लागू करने का समय है, इससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले लोगों की उनके काम के लिए तारीफ होगी और मान-सम्मान मिलेगा.

कर्क : साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के मौके मिलेंगे और अच्छे कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकते हैं. इसके साथ ही यश और कीर्ति भी मिलेगी.

सिंह : आशावादी दृष्टिकोण रखने से बिजनेस में लाभ होगा. नौकरी करने वाले लोग ऊर्जावान बने रहेंगे. आपके मीठे व्यवहार की वजह से आपको सफलता मिलेगी और कस्टमर्स के साथ आपके स्थाई संबंध बन जाएंगे. आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा और आप इसका फायदा बेहतर तरीके से उठा पाएंगे.

कन्या : दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, जिसकी वजह से आपको थोड़ी समस्या आएगी. अधिकारियों के साथ बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है. आप उनका विरोध करने से बचें. बिजनेस में कुछ नया बदलाव आ सकता है.

तुला : बिजनेसमैन को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो धन लाभ में बढ़ोतरी करेंगे. आर्थिक हालत में सुधार होगा. आपकी बचत आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी.

https://बी-1 में नाम सुधारने, फौती और नामांतरण के लिए राशि की मांग, पटवारी निलंबित

वृश्चिक : आज आपको तरक्की मिल सकती है. शादी या किसी अन्य समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. अगर आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएं.

धनु : आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर प्रभाव डालने में सफल होंगे. अगर आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचे रहें तो आप बिजनेस के क्षेत्र में अच्छी तरक्की कर सकते हैं. आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे.

मकर : ये समय आपके लिए अनुकूल नहीं है. स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. पुरानी बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं. शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है. कोई गुप्त बीमारी भी आपको हो सकती है.

कुंभ : मुकाबले में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला है. बिजनेस से जुड़े कार्यों में बिना वजह तनाव पैदा हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है. प्यार करने वालों के लिए ये वक्त सहयोगी है.

मीन : आज आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं. कमाई के नए जरिए बनेंगे. बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा.

https://10 नवीन महाविद्यालय की होगी स्थापना, 33 पदों के मान से 330 पद मंजूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now