नई दिल्ली. एक्ट्रेस पायल घोष का दावा है कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने एसिट अटैक की कोशिश की थी. उन्होने वीडियो जारी कर दावा किया है कि वे एसिड अटैक से बाल बाल बची हैं. साथ ही पायल का ये भी आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें रॉड से मारने की कोशिश की. पायल का कहना है कि वे अपने घर मुंबई वापस जा रही थीं. कार में चढ़ते वक्त कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की और उनके पास मौजूद सामान को छीनने लगे. उन लोगों के पास एक बोतल थी. जिसमें पायल के मुताबिक एसिड था. पायल के मुताबिक उन पर हमला करने वाले लोगों ने मास्क पहना था. उन्होंने पायल के सिर पर और हाथों पर मारने की कोशिश की.
https://महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस
बाद जब पायल ने मदद के लिए पुकारना शुरू किया तो वो लोग भाग गए. पायल के साथ ये हादसा मुंबई के अंधेरी इलाके में हुआ था. वायरल वीडियो में पायल ने कहा- उनके हाथ में बोतल थी. मुझे नहीं पता उसमें क्या था. शायद उसमें एसिड था या कुछ और भी हो सकता है. उन्होंने मुझे रॉड से मारने की कोशिश की. मैं मदद के लिए चिल्लाई तो रॉड मेरे बाएं हाथ में गिर गया और मैं घायल हो गई. ऐसी चीज मेरे साथ पहले कभी नहीं हुई थी. कभी भी नहीं. मुंबई में ये पहली बार था जब मेरे साथ ऐसा वाकया हुआ. अब पुलिस में केस दर्ज कराऊंगी. हालांकि मैं उन बदमाशों का चेहरा नहीं देख सकी. बता दें कि पायल घोष तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
https://IPL 2021 : KKR ने RCB को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त










