खल्लारी. पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कलमीदादर पंचायत के पूर्व सरपंच व खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टेनूराम साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विभाग का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. उनकी इस नियुक्त से क्षेत्रवासी व कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री टेनूराम साहू ने कहा कि इस दायित्व का निर्वाहन संगठन के मजबूती के साथ पार्टी के सम्मान का हमेशा ख्याल करते हुए काम करूंगा.
https://अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासमुंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है.
https://टीम इंडिया का जून 2022 तक का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच
https://महिला आयोग ने की चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद से हटाने की मांग







