আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बजट स्मार्टफोन OPPO A16 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओप्पो ने बजट स्मार्टफोन OPPO A16 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी बिक्री आज यानी 20 सितंबर से अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है. इसे क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है. फोन एक ही वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा जिसकी कीमत 13,990 रुपए है. इस फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 है. इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. डिस्प्ले के साथ आई केयर मोड भी है. फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

https://टैक्स चोरी के आरोपों के बाद सोनू सूद बोले- ‘कर’ भला, हो भला, अंत भले का भला

Oppo A16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो के इस फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन फीचर के साथ आती है. फोन में फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

https://भाजपा नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now