रायपुर. भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का सोमवार सुबह निधन हो गया. उन्हें गंभीर हालत में बेंगलुरू के एन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन से शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक वह पिछले कई महीनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें पहले दिल्ली और फिर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और निधन हो गया.
https://IPL 2021 के बाद RCB की कप्तानी छोड़ेंगे विराट कोहली
बता दें कि युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर कुमार स्व. दिलीप दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे बेटे थे. युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. युद्धवीर, जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक व संसदीय सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. युद्धवीर सिंह जूदेव चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके हैं. पहली बार 2008 में और फिर 2013 में दोबारा विधायक निर्वाचित हुए. वह संसदीय सचिव और दूसरे काल में बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी बनाए गए थे.
https://IPL 2021 : CSK ने MI को 20 रन से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची







