नई दिल्ली. देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है, इसलिए वह इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर वह उन्हें अपना इस्तीफा सौपेंगे. देवेंद्र फडणवीस से पहले अजित पवार डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे चुके थे. फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है कि तीन पार्टियों वाली सरकार का भविष्य लंबा नहीं है. तीन पार्टियों की सरकार अपने बोझ तले दबेगी.
http://डिप्टी सीएम पद से अजित पवार का इस्तीफा, फडणवीस करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
तीनों पहियों तीन दिशाओं में चलेंगे और महाराष्ट्र जैसा अगड़ा राज्य की क्या परिस्थिति होगी इसके बारे में मैं कह नहीं सकता. हम विपक्ष में बैठकर जनता के लिए काम करेंगे. गरीबों की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे. देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, जो नुकसान उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए संविधान और देश की बड़ी संस्थाओं को पहुंचाया है, उसे ठीक होने में दशकों लगेंगे. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अजित पवार हमारे साथ हैं. अजित पवार से अच्छा संवाद चल रहा है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, पूरे 5 साल हमारी सरकार चलेगी.
http://अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड









