नई दिल्ली. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे. कांग्रेस आलाकमान ने विधायकों की सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है. कुछ देर पहले ही कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि पर्यवेक्षकों की विधायकों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है. चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने की जानकारी पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके दी. कुछ देर पहले तक सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी मौके पर चन्नी के नाम की घोषणा कर दी गई.
https://स्कॉर्पियो और ऑटो की टक्कर से 8 की मौत, कई घायल
बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी राज्य की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री थे. वह दलित समुदाय से आते हैं. इससे पहले वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे. चरणजीत सिंह चन्नी रामदसिया सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में 16 मार्च 2017 को 47 साल की उम्र में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. चमकौर साहिब सीट से चन्नी तीसरी बार विधायक हैं.
https://Okaya का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में जाएगा 80 किमी तक
It gives me immense pleasure to announce that Sh. #CharanjitSinghChanni has been unanimously elected as the Leader of the Congress Legislature Party of Punjab.@INCIndia @RahulGandhi @INCPunjab pic.twitter.com/iboTOvavPd
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 19, 2021









