नई दिल्ली. पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच भाजपा ने निशाना साधा है. भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्ध पर जो आरोप लगाए हैं वह बेहद गंभीर और चौंकाने वाले हैं. सिद्धू पर लगे आरोप पर आखिर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं. गांधी परिवार को सामने आकर कैप्टन को जवाब देना चाहिए.
https://कौन हैं दिव्या अग्रवाल? जो बनीं बिग बॉस ओटीटी की विनर
बता दें कि अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए. अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं पहले दिन से यह कह रहा हूं कि उन्हें पाकिस्तान से मदद मिल रही है. वह देशविरोधी हैं. सबसे पहले, वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के दोस्त हैं, और वह उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए, जबकि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने उन्हें नहीं जाने का अनुरोध किया था, लेकिन वह फिर भी चले गए. कैप्टन अमिरंदर सिंह ने कहा कि वह अपने फायदे के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा को भी गले लगाए थे.
https://राजस्थान कांग्रेस में हलचल, सीएम गहलोत के OSD ने दिया इस्तीफा









