नई दिल्ली. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं इसलिए सरकार जनता को राहत देने के लिए फ्लैक्सी इंजन लगे वाहन निर्माण की नीति बनाई जा रही है. इससे लोग डीजल-पेट्रोल की जगह आसानी से एथेनॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे. उन्होने कहा कि जल्दी ही वाहन निमार्ताओं को लिए एक नीति बनाई जा रही है जिसके तहत सभी वाहनों में फ्लैक्सी इंजन लगाना जरूरी कर दिया जाएगा. इसके तहत लोग वाहन में पेट्रोल और डीजल की जगह एथेनॉल का इस्तेमाल कर सकेंगे.
https://परिजनों ने पूछा- कहां से लाई मोबाइल, अगले दिन पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव
गडकरी ने कहा कि एथेनॉल का उत्पादन बड़ी मात्रा में करने की रणनीति पर भी काम चल रहा है. एथेनॉल गन्ना भूसा, धान आदि से तैयार होता है. किसान अच्छी पैदावार कर रहा है और उसकी मेहनत का पूरा लाभ उसे मिले, इसमें स्वच्छ ईंधन एथेनॉल महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. उन्होने कहा कि देश में 12 लाख करोड़ रुपए का डीजल और पेट्रोल आयात किया जाता है. एथेनॉल के इस्तेमाल से पेट्रोल और डीजल के आयात को कम करके अगर चार-पांच लाख करोड़ रुपए बचते हैं तो उसका फायदा किसानों को मिलेगा.
https://अनंत चतुर्दशी पर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति









