আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने संसदीय सचिव से मिलीं महिलाएं

Published on: September 18, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत धनसुली की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से गांव में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की. जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. आज शनिवार को ग्राम पंचायत धनसुली की महिला वाहिनी समिति की श्रीमती बेना ध्रुव, अमरीका विश्वकर्मा, तिजिया ध्रुव, मंगतीन साहू, जामाबाई पटेल, श्यामबाई, सुखबाई ध्रुव, शांति निषाद, बिराजबाई यादव, अगरौतीन यादव, रूखमणी यादव, गौरी यादव, कचराबाई, बोधनी बाई, सावित्री निषाद, सोनबती ध्रुव आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की.

https://पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, हाल ही में छोड़ी थी बीजेपी

इस दौरान महिलाओं ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है. अवैध शराब बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है. शराब की इस बुरी लत में स्कूली बच्चे भी गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे अवैध शराब बिक्री करने वालों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं. उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

https://मौनी रॉय का गाना ‘डिस्को बलमा’ रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाती आईं नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now