আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अमिताभ बच्चन ने बताया- क्यों किया पान मसाले का विज्ञापन?

Published on: September 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन एक पान मसाले के विज्ञापन में दिखाई दिए, इसमें उनके साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं. इस विज्ञापन के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ा. अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिखा था कि- ‘एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे.’ अमिताभ के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किया है. एक यूजर के ट्वीट करके पूछे गए सवाल से बिग बी असहज हो गए. ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने बिग बी से पूछा- ‘प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपसे… क्या जरूरत है, आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा? फिर क्या फर्क है आपमें और इन टटपुंजियों में…’

https://जीवन रक्षक दवाएं जीएसटी मुक्त, पेट्रोल-डीजल पर हुआ ये फैसला

अमिताभ ने बड़ी विनम्रता से अपने फैन को जवाब दिया है. उन्होने लिखा- ‘मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में अगर किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं. हां, अगर व्यवसाय है तो उसमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है. अब आपको लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं, जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी. मान्यवर टुटपुंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता और न ही हमारे उद्योग के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है. आदर सहित नमस्कार करता हूं.’

https://2021 Kia Carnival MPV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now